रायपुर। विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ अब Zoho Mail के जरिए संवाद और पत्राचार कर सकेंगे। उन्होंने X पोस्ट में बताया, आप सभी के साथ यह साझा कर रहा हूँ कि मैंने अपना ई-मेल अकाउंट Zoho Mail पर परिवर्तित कर लिया है। अब भविष्य के लिए सभी संवाद और पत्राचार drramansingh@zohomail.in के माध्यम से स्थापित होंगे।
आप सब भी हमारे स्वदेशी नवाचार और देश में बढ़ते भारतीय संसाधनों को अवश्य प्रोत्साहित करें। धन्यवाद
क्या है Zoho Mail
ज़ोहो मेल एक विज्ञापन-रहित, सुरक्षित और एकीकृत ईमेल प्लेटफ़ॉर्म है जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है, और यह ज़ोहो वर्कस्पेस का हिस्सा है, जिसमें सीआरएम, दस्तावेज़ और कैलेंडर जैसे अन्य टूल शामिल हैं। यह मेल भेजने और प्राप्त करने, टीम चैट (ज़ोहो क्लीक के माध्यम से), और Zoho के अन्य अनुप्रयोगों के साथ एकीकृत होने की सुविधा देता है, साथ ही इसमें मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और URL क्लिक सुरक्षा जैसी उन्नत सुरक्षा सुविधाएँ भी हैं।