रायपुर में शातिर चेन स्नेचर उत्तम रोचलानी गिरफ्तार

छग

Update: 2025-12-27 15:46 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में चलती दोपहिया वाहन से बैग स्नेचिंग की तीन घटनाओं में संलिप्त शातिर आरोपी उत्तम रोचलानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी लूट और स्नेचिंग के आधा दर्जन से अधिक अपराधों में संलिप्त रहा है और जेल निरूद्ध रह चुका है। घटना क्रमिक रूप से थाना आजाद चौक, कोतवाली और पुरानी बस्ती क्षेत्र में हुई। सबसे पहले प्रार्थिया रूचि केशरवानी ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.11.2025 को शाम को एक्टिवा वाहन से घर लौटते समय आमापारा चौक के पास मोटर सायकल सवार दो लडकों ने उनके सफेद रंग के हैंड बैग में से नगदी, मोबाइल और चांदी की एक जोड़ी पायल झपटकर भाग गए। इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 344/25 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज किया गया। थाना प्रभारी आजाद चौक एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि उत्तम रोचलानी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उत्तम रोचलानी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 03.11.2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र में पेंशन बाड़ा, एसबीआई बैंक शाखा पास प्रार्थी सागर श्रीवास और उनकी पत्नी का बैग झपटकर फरार होने की वारदात अंजाम दी थी। इसी तरह 21.11.2025 को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में प्रार्थिया प्रियंका भौमिक के स्कूटी पर रखे बैग को भी आरोपी ने साथी के साथ झपटकर चुराया। आरोपी के कब्जे से नगदी 1,000 रुपए, 01 जोड़ी चांदी का पायल और घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल (CG-12-BN-6300) जब्त किया गया। इन वस्तुओं की कुल कीमत लगभग 60,000 रुपए आंकी गई है। थाना आजाद चौक, कोतवाली और पुरानी बस्ती में दर्ज अपराध क्रमांक 344/25, 245/25 और 474/25 के तहत आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार आरोपी उत्तम रोचलानी, पिता सुनील रोचलानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी कमल विहार सेक्टर 04, मकान नंबर I/214, थाना टिकरापारा, रायपुर है। इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में निरीक्षक अजीत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी आजाद चौक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, सउनि प्रेमराज बारिक, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. विजय पटेल, दीपक बघेल, गुरूदयाल सिंह, आर. टीकम साहू, राकेश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, शिवम द्विवेदी, अजय चौधरी, म आर. बबीता देवांगन, तथा थाना आजाद चौक उपनिरीक्षक लिखन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तम रोचलानी शातिर अपराधी है, जिसने पूर्व में भी कई लूट और स्नेचिंग के मामलों में अपराध किया है। उसकी गिरफ्तारी से राजधानी रायपुर में स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। फरार आरोपी की खोज जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News