अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित वाहन चालक को नोटिस जारी

छग

Update: 2023-04-19 17:42 GMT
सुकमा। उप संचालक कृषि विभाग सुकमा में लगभग 8 महीने से अनुपिस्थत वाहन चालक नरेश कुमार गावड़े पिता लच्छिंदर सिंह गावड़े ग्राम मुल्ला, पोस्ट व तहसील भानुप्रतापपुर जिला कांकेर को पत्र जारी कर 5 दिवस के भीतर उपस्थित होने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग की ओर से 2 सितम्बर 2023 से अनुपस्थित वाहन चालक को 20 सितम्बर 2022, 13 अक्टूबर 2022, 3 नवम्बर 2022 और 22 दिसम्बर 2022 को पत्र जारी कर 5 दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। किन्तु संबंधित द्वारा आज पर्यन्त तक कार्य पर उपस्थिति नहीं दी गई है। कार्य में उपस्थित नहीं होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए वरिष्ठालय को प्रस्ताव भेजी जाएगी।
Tags:    

Similar News