MP बृजमोहन से मिले माना कैंप नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय यादव
रायपुर। MP बृजमोहन से माना कैंप नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय यादव मिले। सांसद ने X में जानकारी देते हुए लिखा, माना कैंप नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के याबू सहित सभी विजयी भाजपा पार्षदों ने सौजन्य भेंट की उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी।
भाजपा के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन के लिए सभी मतदाताओं का हृदय से आभार। विश्वास है कि आप सभी नगर पंचायत के विकास के लिए समर्पित रहेंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
इस अवसर पर माना कैंप नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती और गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।