केन्द्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर को दिया गया धान खरीदी हेतु जरुरी प्रशिक्षण

Update: 2025-11-16 10:42 GMT

बलौदाबाजार। साहकरी समिति कर्मचारियों के हड़ताल के कारण खरीफ विपणन वर्ष 2025 -26 में समर्थन मूल्य में सुचारु रूप से धान खरीदी हेतु जिले के सहकारी समितियों एवं उपार्जन केंद्रों में नियुक्त नए केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर का जिला ऑडिटोरियम में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में ऑनलाइन धान खरीदी सॉफ्टवेयर सहित धान खरीदी की बारीकियां बताई गई।

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि धान खरीदी प्रति वर्ष होती है। इसमें टोकन काटने, बरदाने की उपलब्धता,प्रतिदिन खरीदी लिमिट शामिल है। धान उपार्जन केंद्रों में आरएईओ एवं पटवारियों को केन्द्र प्रभारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों में नये कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा कि सभी सतर्कता और तत्परता से दायित्व का निर्वहन करें, लापरवाही पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा धान खरीदी को अति आवश्यक सेवा के रूप में शामिल किया है। कार्य से इंकार करने वाले अधिकारी -कर्मचारी पर अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून के तहत कार्यवाही होगी। कलेक्टर ने बताया कि केन्द्र प्रभारी और ऑपरेटर के मार्गदर्शन और सहयोग के लिये हर 10 खरीदी केन्द्र के लिये एक मेंटर अधिकारी भी बनाए गए है.। धान खरीदी से सम्बधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिये अपने मेंटर से बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैध धान पर निगरानी रखने के लिये उड़नदस्ता दल गठित किया गया है और 12 चेक पोस्ट भी सक्रिय हैं।

प्रशिक्षण के दौरान सॉफ्टवेयर के माध्यम से धान की आवक का टोकन बनाना, टोकन जनरेट, प्रिंट, संशोधन, बारदाना प्राप्त करना आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।

Tags:    

Similar News

null