सुकमा में नक्सलियों ने 5 लोगों का किया अपहरण

Update: 2021-11-07 14:53 GMT

सुकमा जिले के कोर नक्सल इलाके बटेर में माओवादी दो दिन लगातार पहुँचे और पाँच लोगों को अगवा कर ले गए हैं। माओवादियों के कोर इलाक़े में हुइ इस वारदात की कोई रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना नहीं है। बीते शुक्रवार और शनिवार को माओवादियों ने बारी बारी से पाँच लोगों को अगवा किया इनमें एक महिला भी शामिल है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि माओवादियों ने इनको अगवा क्यों किया है। इस पूरे मसले को लेकर पुलिस अधिकारीयों के फ़ोन नो रिप्लाई हो रहे हैं, व्हाट्सएप पर संदेश के जवाब भी प्रतीक्षित हैं।

Tags:    

Similar News