नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 किलो IED किया बरामद

Update: 2021-04-16 08:37 GMT

DEMO PIC

दंतेवाड़ा: नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों की करतूत जारी है। जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए 5 किलो का आईईडी मिला है। टेटम और तुमकपाल के बीच जवानों ने आईईडी बरामद किया। CAF और DRG जवानों की कारवाई में 5 किलो आईईडी बरामद किया। SP अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। वहीं इस घटना के बाद जवानों की टीम इलाके में सक्रिय हो गई है। बता दें नक्सली इस तरह जंगल में आईईडी लगाकर जवानों को निशाना बनाते हैं। वहीं आईईडी के ब्लास्ट होने के बाद हमला कर देते हैं।

Tags:    

Similar News

-->