नक्सली लीडर पापाराव का सरेंडर

Update: 2026-03-25 10:39 GMT

जगदलपुर। बस्तर में नक्सली लीडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने ऑफिशियली सरेंडर कर दिया है। पापाराव बस्तर का आखिरी बड़ा कमांडर था। बताया जाता है कि इसके सरेंडर के बाद कोई बड़ा नक्सली लीडर अब संगठन में नहीं बचा है।

एक दिन पहले पापाराव अपने साथियों के साथ जंगल से निकलकर कुटरू थाने पहुंचा था, जहां पुलिस को हथियार सौंपे गए। सरेंडर नक्सलियों में 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। जो अपने साथ 8 AK-47, 1 SLR, 1 INSAS सहित अन्य हथियार लाए थे। बुधवार (25 मार्च) को जगदलपुर के शौर्य भवन में DGP अरुण देव गौतम, बस्तर IG सुंदरराज समेत अन्य पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में सभी नक्सलियों को सरेंडर कराया गया। इसी दिन ओडिशा में 55 लाख के इनामी सुकरू ने भी अपने साथियों के साथ हथियार डाले हैं।

पापाराव के सरेंडर वाले दिन ही ओडिशा में 5 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इनमें 55 लाख का इनामी सुकरू भी शामिल है। ओडिशा के कंधमाल में केंद्रीय समिति का सदस्य गणेश उइके के एनकाउंटर के बाद सुकरू ने भी आत्मसमर्पण का फैसला लिया।

Tags:    

Similar News