नक्सली कमांडर ढ़ेर: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़... हथियार बरामद

Update: 2020-12-04 11:13 GMT

छत्तीसगढ़। बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मृतक नक्सली के पास से पुलिस ने हथियार सहित कई सामग्री बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक मिरतुर थाना क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया। मृतक नक्सली का नाम अर्जुन बताया जा रहा है। जो कि मिलिशिया प्लाटून का सेक्शन कमांडर था।

Tags:    

Similar News

-->