Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में हाल ही में हुए अंबेली IED ब्लास्ट में शहीद हुए 8 वीर जवानों और एक ड्राइवर की शहादत का बदला आखिरकार सुरक्षा बलों ने ले लिया है। सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित कोर इलाके में सटीक ऑपरेशन चलाकर अंबेली हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 खूंखार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
यह कार्रवाई केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और भाजपा सरकार की नक्सलवाद पर 'Zero Tolerance' नीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने भी इस कार्रवाई पर कहा कि शहीद जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और यह ऑपरेशन हमारे बहादुर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र इन वीर जवानों की सेवा, समर्पण और अमर बलिदान को सदैव स्मरण करेगा और उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा।
Tags: