राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा

Update: 2022-08-25 11:32 GMT

दुर्ग। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत आज जिला चिकित्सालय से पटेल चौंक तक जागरूकता रैली निकली गई. रैली को सीएम्एचओ डॉ जे पी मेश्राम ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। लोगों को जागरूकता का सन्देश देने जिला चिकित्सालय के अरुण सिंह, लक्ष्मीकांत घोटे,रवि ताम्रकार ,धनीराम ठाकुर, खिलावन चंद्राकर, सत्येंद्र गुप्ता ,हरिशंकर साहू, विष्णु साहू , कुमार जॉनी साहू ने अपने नेत्रदान की घोषणा की. 

जागरूकता रैली में सिविल सर्जन योगेश शर्मा,छग प्रदेश स्वस्थ कर्मचारी संघ अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, डॉ अल्पना मीणा,कार्यक्रम अधिकारी, अजय नायक ,अरुण सिंह,डॉ संगीता भाटिया,डॉ कोसरिया,वि एस राव , माया लहरे,वर्षा बंजारे,मुकेश शर्मा,एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. वही रैली में नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,सत्येंद्र राजपूत,रितेश जैन,राजेश परख,सुररेश जैन शामिल हुए. 

डॉ जे पि मेश्राम ने सर्वाधिक नेत्रदान करवा चुकी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान की तारीफ की व् कहा भविष्य में हमें जन जन तक नेत्रदान जागरूकता सन्देश पहुँचाना है व् नेत्रदान अभियान हेतु हर सम्भव मदद संस्था को की जाएगी। 

छग प्रदेश स्वस्थ कर्मचारी संघ अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने कहा ३७ वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा २८ अगस्त से ८ सितंबर तक पुरे देश में मनाया जाता है इसके तहत हम नेत्रदान हेतु जन जागरूकता का सन्देश आम लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने नेत्रदान हेतु सहयोग करने जिला चिकित्सालय के स्टाफ को धन्यवाद दिया

Tags:    

Similar News

-->