नेता और अधिकारियों के बच्चे बने क्लब माफियाओं के दलाल, फ्री इंट्री का चक्कर
राजधानी में देर रात नंगा नाच पार्टी की इजाजत किसने दी
क्लब में युवतियों की फ्री इंट्री के पीछे, लड़कों को लुभाने के लिए क्लब माफिया मनमाना पैसा ऐठ रहे
पूरे देश-प्रदेश में क्लब के लिए नियम कायदे है लेकिन राजधानी के लिए कोई कानून कायदा नहीं
क्या आबकारी से लाइसेंस लेने मात्र से क्लब खुल जाता है, इंट्री टैक्स (आबकारी) अवैध वसूली के लिए प्रदेश में नियम नहीं
वीआईपी रोड और नवा रायपुर बना विकेंड नंगा नाच और अय्याशी का नया सेफ जोन
देशभर के युवाओं का हर सप्ताह लगता है रइसजादों का मेला, फुल इंज्वायमेंट की बुकिंग का चल रहा नया खेल
राय़पुर (जसेरि)। राजधानी को विकास कार्यों और प्रशासनिक विशेषताओं के बजाय अय्याशी के नए सेफ जोन के रूप में पूरे देश में जाना जाने लगा है। हर सप्ताह शुक्रवार से शुरू होने वाला नंगा नाच विकेंड रविवार को सुबह चार बजे तक होटलों और क्लबों में फुल इंडायमेंट की सुविधा युवाओं को दी जा रही है। जिसकी कमाई में शहर के सफेद पोश नेता और उनके संरक्षण में चलने वाले अधिकारी नियम काय़दे कानून को ताक में रखकर य़ुवाओं को अय्याशी और नंगा नाच का लाइसेंस देकर राजधानी की छिव खराब कर रहे है वहीं क्लबों में नंगा नाच के साथ नशे की नदी बह रही है। नया राय़पुर का एक होटल इन दिनों पूरे देश में चर्चा में बना हुआ है। जहां रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाच गाने और इंजायमेंट के नाम पर नंगा नाच करने वालों मेला लग रहा है।
राजधानी में खासकर वीआईपी रोड के कुछ होटलों और क्लबों में आधी रात को नशे धुत होकर होटल से निकल कर सड़क पर खुले आम नंगाई का प्रदर्शन करते है। नशे धुत युवक युवतियों का सड़क पर आलिंगटनबद्ध होकर लिपटे रहते है। यह नजारा नया रायपुर और वीआईपी रोड में शुक्रवार से शुरू होकर रविवार सुबह तक देख सकते है।
इवेंट मैनेजरों और होटल मालिकों की कमाई का मुख्य जरिया
देश भर युवाओं को सोशल मीडिया और वाट्सएप के जरिए आकर्षक लुभावने विज्ञापन देकर आफऱ के नामं पर लोगों को अपने मनपसंद युवती के साथ डांस औऱ इंजायमेंट की बुकिंग कर रहे है। हाल ही में गरबा को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक युवतियों को यह चांस देने की गारंटी दी जा रही है है कि आप अपने मनपंसद युवक युवतिय़ों के साथ गरबा डांस सकते है। इस तरह के फूहड़ और भद्दे आफर से शहर की पहचान अब विकसित छत्तसीगढ़ के बजाय अय्याशी करने वालों का सुरक्षित अड्डा के रूप होने लगा है। यहां पर दूसरे राज्यों मुंबई , चेन्नई गुजरात, दिल्ली, पूना, हैदराबाद, कानपुर, इलाहाबाद कोलकाता , दमन व्दीप से आने वाले युवक-युवतियों को उनके बुकिंग प्लान के अनुरूप होटल वाले सुविधा मुहैया करा रहे है।
देर रात से सुबह 4 बजे तक वीआईपी रोड और नया रायपुर नंगा नाच चल रहा है। होटल बार का लाइसेंस लेने वाले हो़टलों में रात भर लड़के लड़कियों की धमाचौकड़ी मची रहती है। पुलिस प्रशासन को खुला चैलेंज करते हुए होटल और क्लब वाले अपनी कमाई के लिए रात भर होटल और क्लब को खोलकर नंगा नाच करा रहे है। राजधानी के सभी होटलों और नया राय़पुर के तमाम होटलों में हर सप्ताह 3 दिन शुक्रवार से रविवार तक फुल कमाई नंगा नाच और मनपसंद युवती और युवक से साथ टाइम एक्सपेंड की गारंटी देकर बुकिंग की जा रही है।
लड़कों से इंट्री फीस के नाम पर मनमानी वसूली का कोई हिसाब किताब नहीं है। टेबल बुकिंग और इंट्री फीस से करोड़ों रूपए की वसूली और लाखों करोड़ों की जीएसटी और एक्साइज की चोरी रोज हो रही है। प्रदेश में क्लब के लिए कोई नियम बना नहीं ।
Tags: