Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाली प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना राजधानी रायपुर के स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इसी कड़ी में रायपुर के लाभार्थी संतोष सिंह ठाकुर की कहानी प्रेरणादायक है। संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि वे रायपुर में फास्ट फूड का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लॉकडाउन के दौरान उनका पूरा कारोबार ठप हो गया था। हाथ में पूंजी नहीं थी, घर चलाना भी मुश्किल हो गया था। लग रहा था कि अब दोबारा खड़ा नहीं हो पाऊंगा।

उसी मुश्किल समय में उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में पता चला। नगर निगम के माध्यम से आवेदन करने पर उन्हें पहली बार 10 हजार रुपये की सहायता मिली। उसी राशि से उन्होंने फिर से अपना ठेला शुरू किया। धीरे-धीरे काम चलने लगा। श्री ठाकुर ने बताया कि समय पर ऋण चुकाने पर उन्हें दूसरी बार 20 हजार रुपये और तीसरी बार 50 हजार रुपये की राशि मिली। इस राशि से उन्होंने अपने ठेले का डेकोरेशन करवाया, नया सामान खरीदा और कारोबार को बढ़ाया। आज वे आत्मविश्वास के साथ अपना व्यापार चला रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने उनका बहुत सहारा बनाया। इस योजना ने उन्हें सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि फिर से खड़े होने की हिम्मत दी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल से धन्यवाद दिया।
Tags: