आपसी रंजिश बना दुश्मनी का जड़, युवक को डंडे से पीटा, 4 पर अपराध दर्ज
बड़ी खबर
DEMO PIC
रायपुर। राजधानी में मारपीट का मामला सामने आया है। पूर्व विवाद के कारण गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने की रिपोर्ट पर खम्हारडीह पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल सतनाम चौक खम्हारडीह निवासी महेन्द्र गायकवार्ड 20 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 16 अप्रैल को वीआईपी स्टेट सतबहनिया पेड़ के पास सुंदरम और उसके तीन साथियों ने प्रार्थी को पूर्व विवाद के चलते गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट की।
इसके कारण उसे चोट लगी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।