जानलेवा हमलाकर लूट करने वाले फरार आरोपी मुस्कान रात्रे और प्रिंस यदु फिर गिरफ्तार

छग

Update: 2025-07-01 14:14 GMT
Raipur. रायपुर। थाना कबीर नगर क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और दस्तावेज लूटने वाले फरार दंपति आरोपी प्रियेश उर्फ प्रिंस यदु और मुस्कान रात्रे उर्फ यदु को पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना कबीर नगर, जीआरपी रायपुर, और आरपीएफ नागपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
घटना का विवरण: प्रार्थी गजेंद्र यदु ने 12 जून की रात थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह हीरापुर यदुवंशी चौक के पास अपनी एक्टिवा पर बैठा था, तभी तीन लोगों—अजय यदु, प्रियेश यदु (प्रिंस), और मुस्कान रात्रे—ने उसे घेर लिया। पुरानी रंजिश को लेकर इन लोगों ने गजेंद्र पर हाथ-मुक्का, चाकू और कड़ा से हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं और उसके मोबाइल, नगदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी लूटकर फरार हो गए। इस मामले में पहले अजय यदु उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि आरोपी दंपति फरार चल रहे थे।
नागपुर से पकड़े गए ट्रेन से भागते आरोपी
जानकारी मिली कि आरोपी दंपति ट्रेन के जरिए फरार होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने जीआरपी रायपुर के जरिए आरपीएफ नागपुर को सूचित किया। समन्वय के बाद आरपीएफ नागपुर की टीम ने संदिग्ध ट्रेन में दोनों आरोपियों को पकड़ा और कबीर नगर पुलिस को सौंपा।
महिला आरोपी है हिस्ट्रीशीटर
गिरफ्तार महिला आरोपी मुस्कान रात्रे को थाना मौदहापारा की हिस्ट्रीशीटर बताया गया है, जिसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। वहीं उसका पति प्रिंस यदु पूर्व में अपहरण और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।
मामले में जोड़ी गई आर्म्स एक्ट की धाराएं
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी प्रकरण में जोड़ी है।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रियेश यदु उर्फ प्रिंस (26) – निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर।
मुस्कान रात्रे उर्फ यदु (25) – निवासी हीरापुर, हाल पता मौदहापारा, रायपुर।
संयुक्त कार्रवाई में सम्मिलित अधिकारीगण:
थाना कबीर नगर एवं साइबर यूनिट: निरीक्षक दीपेश जायसवाल, निरीक्षक परेश पांडेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल व अन्य।
सहयोगी टीमें: जीआरपी रायपुर से श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (पुलिस अधीक्षक रेल), एसएन अख्तर (उप पुलिस अधीक्षक रेल), निरीक्षक लीलावर सिंह।
आरपीएफ नागपुर (महाराष्ट्र): निरीक्षक सत्येन्द्र यादव, उप निरीक्षक अत्तर सिंह, आरक्षक कामसिंह ठाकुर, महिला आरक्षक उषा उइके।
Tags:    

Similar News