हत्या की गुत्थी सुलझी: रोजाना विवाद करना पड़ा महंगा, दो नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

Update: 2022-02-10 13:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजनांदगांव। शहर के ग्रामीण वार्ड बापूटोला में एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गांव में घूमने के दौरान गिरफ्तार किया है। मृतक द्वारा रोजाना विवाद करना हत्या की असल वजह मानी जा रही है।

एएसपी संजय महादेवा और सीएसपी गौरव राय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बापूटोला के मृतक विजय खरे के साथ चारों आरोपियों का पिछले कुछ दिनों से आपसी कहा-सुनी के चलते विवाद होता था। घटना के दिन आरोपी महेश गेडाम, तरूण बघेल और दो अन्य नाबालिग आरोपी आग ताप रहे थे। इस बीच विजय चारों से किसी बात को लेकर उलझने लगा। चारों ने गुस्से में आकर विजय को पहले जमकर पीटा। बेतहाशा पिटाई के कारण विजय की मौत हो गई। चारों आरोपियों ने शव को एक मकान के पीछे फेंक दिया और वहां से घर लौट गए।
चारों आरोपियों में एक युवक ने नशे की हालत में घटना को अंजाम देने पर अपना मुंह खोल दिया। पुलिस के कान में यह बात पहुंच गई और आरोपियों की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को करेला गांव में भागते हुए गिरफ्तार किया, जिसमें दो नाबालिग आरोपियों को बालक सम्प्रेषण गृह भेज दिया गया है।
वहीं आरोपियों तरूण और महेश गेडाम को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन करते महज 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश किया है। जिसमें कोतवाली निरीक्षक एलेक्जेंडर किरो और चिखली पुलिस चौकी प्रभारी शक्ति सिंह व अन्य स्टॉफ की अहम भूमिका रही।
Tags:    

Similar News

-->