नगर पालिका ने पशुओं को पकड़ने चलाई मुहिम

Update: 2022-07-21 11:47 GMT

जशपुर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा सड़कों पर घुमने वाले पशुओं को पकड़ने की मुहिम चलायी जा रही है। आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा जिला मुख्यालय के मुख्य सड़कों पर घुमने वाले पशुओं को पकड़ा गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये मवेशियों को डुमरतराई गौठान में रखा गया है, पशु मालिक नगर पालिका में आकर निर्धारित शुल्क जमा कर पशुओं को अपने घर ले जा सकते हैं। उन्होंने पशु मालिकों से आग्रह किया है बरसात के मौसम में पशुओं को न छोड़े, उन्हें घर पर ही रखकर उन्हें दाना-पानी आदि देवंे। इस कार्य में नगर पालिका के कर्मचारी श्री जवाहर यादव, नितई सरकार, विमला पात्र और विनय भारती एवं अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Tags:    

Similar News