नगर निगम के कर्मचारी को पड़ा दिल का दौरा, इलाज के दौरान हुई मौत

छत्तीसगढ़

Update: 2021-06-28 11:14 GMT

फाइल फोटो 

बिलासपुर। नगर निगम के जल विभाग के ठेका कर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई राकेश राय ने बताया कि अखिल नगर निगम के जल विभाग में पिछले चार साल से कार्यरत रहे थे। वे ठेका कंपनी आरबी कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्य कर रहे थे। वहीं पिछले तीन महीने से उसे वेतन नहीं मिला था। साथ ही कंपनी में छंटनी को लेकर भी चर्चा चल रही थी। इसकी वजह से अखिल काफी परेशान थे। सुबह उन्होंने अपने ठेकेदार से मुलाकात कर वेतन को लेकर बात की थी। इसके बाद वह दोपहर साढ़े 12 बजे घर पहुंचे। दोपहर एक बजे उसे हार्ट अटैक आया। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Tags:    

Similar News