मुंबई हमले 26/11 की आई विटनेस देविका को रायपुर में मिला साहसी गर्ल का अवॉर्ड

Update: 2023-08-21 10:20 GMT

रायपुर। रायपुर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई हमला 26/11 की आई विटनेस देविका रोटावन को भी साहसी गर्ल के रूप में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। देविका को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर आतंकी कसाब ने दाहिने पैर में गोली मारी थी, लेकिन बेहोश होने से पहले उसने उसका चेहरा देख लिया था, बाद में उसी की गवाही ने कसाब को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के जख्म को कभी भुला नहीं सकता। 10 आतंकियों ने 3 दिनों तक मुंबई में अपनी बंदूकों से अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में करीब 164 देशी-विदेशी नागरिक और 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। एक आतंकी अजमल कसाब को पुलिस वालों ने जिंदा पकड़ा लिया था, जिसे बाद में फांसी दी गई। 9 साल की देविका रोटावन को भी गोली लगी थी, वो कसाब को पहचानने वाली सबसे छोटी गवाह थी।

बता दें कि देविका रोटावन रविवार की शाम एक सम्मान समारोह में रायपुर पहुंचीं थी. 


Tags:    

Similar News

-->