MSME सेक्टर हमारी इकॉनमी की रीढ़ : MP बृजमोहन अग्रवाल

Update: 2025-12-27 11:16 GMT

रायपुर/अंडमान। सांसद बृजमोहन अग्रवाल को आज लोकसभा की एस्टीमेट कमेटी पोर्ट ब्लेयर, अंडमान में "MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने में बैंकों की भूमिका" की समीक्षा करने  मिली, उन्होंने आगे बताया कि MSME एवं विभिन्न बैंकों के उच्च अधिकारीयों से निम्न मुद्दों पर चर्चा हुई, 

◉ MSME सेक्टर हमारी इकॉनमी की रीढ़ है, बैंकों को बड़े सेक्टर और MSME को लोन देने के बीच बैलेंस होना चाहिए।

◉ नए जमाने के नवाचार (innovative) बिज़नेस को स्टार्टअप माना जाए और बैंकों को PM विश्वकर्मा जैसी ज़रूरी योजनाओं के तहत नए एंटरप्रेन्योर को सपोर्ट किया जाए।

◉ प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को सपोर्ट करने के लिए बैंकों द्वारा ज़मीनी स्तर पर काम करना ज़्यादा ज़रूरी है, इससे पूरे देश को लाभ होगा।

◉ बैंको को पीएम मुद्रा योजना के तहत माइक्रो और छोटे नॉन-कॉर्पोरेट व्यापारियों को हर क्षेत्र जैसे की मेकअप, इवेंट मैनेजमेंट, कंसल्टेंसी प्रोफेशनल्स इत्यादि ₹20 लाख तक का बिना गारंटी वाला लोन तुरंत प्रदान करना चाहिए।

Tags:    

Similar News

null