रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर भोजन खिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा,आज शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर परिवार के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उनको भोग कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मां भगवती सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर भक्तों के जीवन में आरोग्यता और समृद्धि लाये, यह कामना की।

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।





Tags: