सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डोंगरगढ़ में परिवार के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए
डोंगरगढ़। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डोंगरगढ़ में परिवार के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज पावन नगरी डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान परिवार के साथ माता छोटी बम्लेश्वरी के दर्शन एवं पूजन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि, शांति और समस्त जनों के मंगलमय जीवन की कामना की।
माँ बम्लेश्वरी की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, समृद्धि और खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर रहे—यही प्रार्थना है। जय मां बम्लेश्वरी!