सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अग्रसेन धाम में होली मिलन समारोह में साझा की रंगों भरी उमंग

छग

Update: 2026-03-05 17:53 GMT
Raipur. रायपुर। आज लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवा साथियों के साथ रंग, उमंग और आत्मीयता से भरे इस पावन उत्सव का आनंद लिया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, संस्कारों को सहेजने और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं से परिचित कराने का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम हमारी सामूहिक एकजुटता और सद्भावना को मजबूत
बनाते हैं।


समारोह के दौरान सांसद ने सभी के साथ रंग खेला और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि हमारे जीवन में प्रेम, सौहार्द और विश्वास के रंग सदैव खिलते रहें और समाज में एकता और समरसता की सुगंध निरंतर फैले। सांसद ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बंधनों को मजबूत करने और विभिन्न पीढ़ियों के बीच प्रेम व सम्मान का संदेश देने का अवसर भी है। उन्होंने इस अवसर पर युवा साथियों से अपील की कि वे अपने जीवन में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों का पालन करें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। सांसद ने इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोगों से मिलकर उन्हें होली की बधाई दी और खुशहाली एवं सौहार्द की कामना की।
Tags:    

Similar News

null