सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सिलयारी में स्वर्गीय रेखा आडील को श्रद्धांजलि अर्पित की
छग
Silyari. सिलयारी। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज ग्राम पथरी (सिलयारी) प्रवास के दौरान विनोद कुमार आडील जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय रेखा आडील जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। सांसद ने उनके तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। सांसद ने कहा कि रेखा आडील का असमय चले जाना आडील परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुखद घड़ी में उनकी भावपूर्ण संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर ग्रामवासियों और परिवारजन भी उपस्थित थे। सांसद ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और परिवारिक एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं के क्षणों में परिवारों के साथ खड़ा होना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने इस दौरान परिवार के दुख को साझा करते हुए शोक संतप्त परिजनों के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया।