रायपुर/दिल्ली। MP बृजमोहन अग्रवाल ने केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स पर हुई संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए। एमपी अग्रवाल ने बैठक के बारे में बताया, पीक सीजन में किसानों को खाद की निर्बाध उपलब्धता और उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फर्टिलाइजर लॉजिस्टिक्स तथा मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

हमारा संकल्प है कि किसानों तक समय पर खाद पहुँचे और एक अधिक कुशल, पारदर्शी एवं जवाबदेह वितरण प्रणाली विकसित की जाए, जिससे कृषि उत्पादन को मजबूती मिले और किसान सशक्त हों।



Tags: