Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज स्वर्गीय गणेश प्रसाद खेतान जी की पगड़ी रस्म में भाग लिया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि स्व. गणेश प्रसाद खेतान जी एक सरल, धर्मनिष्ठ और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका संपूर्ण जीवन सेवा, सदाचार और समर्पण की प्रेरणा देता है, जो समाज के लिए एक आदर्श है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्व. खेतान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।