सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गणेश चतुर्थी पर की गणपति स्थापना

छग

Update: 2025-08-27 13:45 GMT
Raipur. रायपुर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का विशेष माहौल रहा। इसी कड़ी में रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास पर परिवार सहित श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान श्री गणेश की स्थापना की। इस दौरान घर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती की गई। स्थापना के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गणेश जी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकारी हैं। उनकी कृपा से जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ दूर होती हैं और नए मार्ग प्रशस्त होते हैं। उन्होंने कहा – “मैं प्रार्थना करता हूँ कि गणपति बप्पा सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों के जीवन से विघ्न दूर करें और उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार हो।”

गणेश चतुर्थी को लेकर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में उत्साह देखा जा रहा है। अलग-अलग जगहों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं और लोगों ने अपने-अपने घरों में भी गणपति की स्थापना की है। सांसद अग्रवाल ने आगे कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और पारिवारिक बंधन को भी मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे गणेश उत्सव को सादगी, आस्था और स्वच्छता के साथ मनाएं और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें। पूजा कार्यक्रम में सांसद अग्रवाल के परिवारजन भी उपस्थित रहे और उन्होंने गणपति की आराधना कर जीवन में मंगल कार्यों की कामना की।
Tags:    

Similar News