रायपुर। बोरियाकला में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्या सुनी। X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, भीषण गर्मी में पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है।
"आपकी सरकार, आपके द्वार सुशासन तिहार 2025" के अंतर्गत आज बोरियाकला में आयोजित लोक समाधान शिविर में आम जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।
हमारा निरंतर प्रयास है कि भीषण गर्मी के इस दौर में जनता को पानी और बिजली की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिसके लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।