रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए। सांसद ने बैठक की जानकारी साझा करते बताया, स्थायी समिति की बैठक में सहभागिता कर विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

 “दवाओं के सक्रिय घटकों (API) के उत्पादन और उपलब्धता में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने हेतु विभिन्न पहलों, जिसमें उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (PLI) भी शामिल है,” पर औषधि विभाग के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुति दी। "उर्वरक सब्सिडी योजनाओं तथा उर्वरक नवाचार योजनाओं के मूल्यांकन और निगरानी," पर उर्वरक विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी साझा की गई।

इन विषयों पर सारगर्भित चर्चा से देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की व्यापक जानकारी प्राप्त हुई। इस बैठक में  समिति अध्यक्ष कीर्ति आज़ाद सहित सभी सदस्यों ने पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर जो स्नेह और सम्मान दिया, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभारी हूँ।

Tags: