रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल आज माता कौशल्या महोत्सव में शामिल होंगे। इसी कड़ी में MP बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने कहा, अक्षय तृतीया के दिन आरंभ किए गए कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित मानी जाती है।
इसलिए यह दिन अत्यंत शुभ और अक्षय (अविनाशी) माना गया है। यह सौभाग्य, सफलता और समृद्धि का प्रतीक दिवस है। विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी इस दिन अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए बड़ी संख्या में विवाह संस्कार इस दिन आयोजित होते हैं।