श्रीनगर पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Update: 2026-05-22 12:14 GMT

रायपुर/जम्मू-कश्मीर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल श्रीनगर पहुंचे है, उन्होंने दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि आज रसायन और उर्वरक संबंधी संसदीय स्थाई समिति (Parliamentary Standing Committee on Chemicals & Fertilizers) के अध्ययन दौरे पर श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित बैठक में शामिल होकर विभिन्न विषयों पर गहन और अनौपचारिक चर्चा की।

"जम्मू-कश्मीर में उर्वरकों की उपलब्धता" विषय पर राज्य सरकार के उर्वरक विभाग और NFL, RCF, IFFCO व KRIBHCO के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। राज्य के किसानों को समय पर और बिना किसी किल्लत के खाद-उर्वरक की उपलब्धता और उनके सुचारू वितरण को लेकर अपने कुछ जरूरी सुझाव साझा किए। हमारा लक्ष्य है कि घाटी के अंतिम छोर पर बैठे किसान तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचे।

इसके साथ ही उर्वरक विभाग के अधिकारियों सहित GAIL, IOCL और BPCL के प्रतिनिधियों के साथ 'भू-राजनीतिक संकट (Geo-political crisis) का उर्वरक क्षेत्र पर प्रभाव' विषय पर मंथन हुआ। वैश्विक तनाव के बीच भी देश में निर्बाध गैस आपूर्ति (Seamless Gas Supply) कैसे सुनिश्चित हो और हमारा फर्टिलाइजर सेक्टर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए कितना तैयार है, इस पर रणनीतिक चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अन्नदाताओं की समृद्धि और देश की खाद्य सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।







Tags:    

Similar News