सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल को दी बधाई

छग

Update: 2025-04-30 14:18 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 05 के नव-नियुक्त अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल के पदभार ग्रहण समारोह में शनिवार को लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अम्बर अग्रवाल को पदभार ग्रहण की बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अम्बर की युवा ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास के प्रति दृढ़ संकल्प निश्चित ही जोन 5 की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अम्बर अग्रवाल क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करते हुए जनहित में उल्लेखनीय कार्य करेंगे और जोन को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिकगण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Tags:    

Similar News