रायपुर में गांजा बेचने वाले मां-बेटा गिरफ्तार

छग

Update: 2025-05-20 13:44 GMT
Raipur. रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 19.05.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस सहायता केन्द्र सिलतरा (थाना धरसींवा) क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोण्ड्रा रोड, गोस्वामी होटल के बाजू सोण्ड्रा पास एक महिला एवं एक लड़का अपने पास गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी सिलतरा को आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के महिला एवं लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मीना टण्डन एवं लड़के ने अपना नाम शत्रुहन टण्डन निवासी धरसींवा रायपुर का होना बताने के साथ ही रिश्ते में मां एवं पुत्र होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 किलो 832 ग्राम गांजा, बिक्री रकम 500/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 237/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। महिला आरोपी मीना टण्डन पूर्व में आबकारी एक्ट के दो प्रकरणों में तथा आरोपी शत्रुहन टण्डन लूट, नारकोटिक एक्ट एवं धारा 327 भादवि. के प्रकरणों में भी जेल निरूद्ध रह चुके है।
गिरफ्तार आरोपी -
01. मीना टण्डन पति स्व. सुखराम टण्डन उम्र 55 वर्ष निवासी आनंद चौंक सांकरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
02. शत्रुहन टण्डन पिता स्व. सुखराम टण्डन उम्र 22 वर्ष निवासी आनंद चौंक सांकरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
Tags:    

Similar News