छछानपैरी ग्राम पंचायत में 'मोर द्वार साय सरकार' योजना का हुआ शुभारंभ

छग

Update: 2025-04-18 13:21 GMT
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जनपद पंचायत अभनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत छछानपरही में 'मोर द्वार साय सरकार' योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत छछानपरही की सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में मोर द्वार साय सरकार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत धरसीवा के ग्राम पंचायत सेजबहार में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने 'मोर द्वार साय सरकार' का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News