विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, X में रमन सिंह ने दी जानकारी

Update: 2025-06-17 08:14 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया। विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 को समाप्त होगा। इस दौरान कुल 5 बैठके होंगी।

रमन सिंह ने X पोस्ट में लिखा, हमारी छत्तीसगढ़ की षष्टम् विधानसभा का षष्टम् सत्र (मानसून सत्र) 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक रहेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। विधानसभा के सभी माननीय सदस्यगण इस सत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए सादर आमंत्रित हैं।



Tags:    

Similar News

null