मोना सेन घायल, फरसगांव में सड़क हादसे का शिकार

Update: 2025-08-01 09:06 GMT

कांकेर। फरसगांव के पास शुक्रवार को दोपहर सड़क दुघर्टना में केश कला बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन घायल हो गईं। उन्हें फरसगांव के स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

मोना सेन की बारे में जानिए 

मोना सेन सैंकड़ों फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। बचपन में सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। मगर शिक्षक पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी ये सब करे। मोना सेन ने एक इंटरव्यू में बताया कि अपनी जिंदगी का पहला शो करने के लिए मुझे रात के अंधेरे में घर की बाड़ी से कूदकर चाचा के साथ बाइक पर बैठकर जाना पड़ा था। बेहद घबराई हुई थीं। जी जान लगाकर प्रस्तुति दी।

Tags:    

Similar News

null