कवर्धा। कवर्धा की पिपरिया थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जानकारी होने के बाद भी पुलिस को इस घटना से अवगत नहीं कराया था। इसके चलते शिक्षक विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल एक नाबालिग लडकी को व्हाटसप पर अश्लील मैसेज भेजने और उसके साथ अश्लील हरकत करने के जुर्म में पिपरिया थाना पुलिस ने आरोपी कुंजबिहारी (पिता भजराम हाठिले उम्र 42 साल साकिन वार्ड न0 17 रायपुर बायपास कवर्धा थाना कवर्धा) को 22 फरवरी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया था।
आरोपी शिक्षक विजय जनार्दन (पिता बंधन जनार्दन उम्र 52 साल) ने उपरोक्त कृत्यों की जानकारी होने के बाद भी तथ्यों को छुपाया। उसने न तो पुलिस को इसकी सूचना दी, और न ही रिपोर्ट दर्ज कराई। धारा 202 भादवि एवं 21 पाक्सो एक्ट दोषी पाये जाने से आरोपी विजय कुमार को 24 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। कार्रवाई मे थाना पिपरिया से निरीक्षक आर0एस0राजपुत उपनिरी0 पी0एस0ठाकुर उपनिरी0 शांता लकडा तथा थाना पिपरिया के समस्त स्टाप का महत्वपुर्ण भुमिका रही है।
Tags: