मोहला कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय एवं शासकीय चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
छग
मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन ने स्वतंत्रता दिवस की संध्या अम्बागढ़ चौकी स्थित एकलव्य विद्यालय एवं शासकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने यहां विद्यार्थियों को छात्र जीवन में अनुशासित रहने और पढ़ाई लिखाई को केंद्रित कर आगे बढऩे का टिप्स दिया। कलेक्टर ने कहा कि छात्र जीवन एक तपस्या है, जो भी इस तपस्या में पास हो जाता है उसका जीवन सफल हो जाता है। कलेक्टर ने कहा कि छात्र जीवन में हमेशा अनुशासित रहते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जीवन में हर मुकाम को प्राप्त करने के लिए मेहनत लगन और संयम की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इसे सूत्रपात कर आगे बढ़ते हैं वह निश्चित रूप से सफलता की मंजिल को प्राप्त करता है। कलेक्टर ने यहां बच्चों के साथ भोजन भी किया। कलेक्टर ने शासकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों से सौजन्य भेंट किया। उन्होंने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और अपनी संवेदना प्रकट किया। कलेक्टर ने चिकित्सालय में ड्यूटी में उपस्थित चिकित्सकों को आवश्यक सुझाव भी दिया। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के साथ संवेदना पूर्वक व्यवहार करें और उपचार करें। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल के दौरान अपनी संवेदना को कायम रखें।