मोहन मरकाम का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटना तय?

Update: 2023-03-11 10:15 GMT
रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस की टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है। संगठन में बड़े बदलावों का इशारा खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भूपेश बघेल की मुलाकात हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा हुई है।

भूपेश बघेल रायपुर लौटते ही एयरपोर्ट पर कहा कि, संगठन में फेरबदल होने जा रहा है। इस पर विस्तार से चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई है। प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से बदलाव होने की संभावना है। अमरजीत भगत को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

संगठन में बदलाव को लेकर भूपेश बघेल ने अपने इनपुट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिए हैं। मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बीच खींचतान की खबरें भी आती रही है। हालांकि दोनों नेता हमेशा पार्टी को परिवार बताते हुए किसी भी तरह की गुटबाजी या नाराजगी से इनकार करते रहे हैं।

Tags:    

Similar News