Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर की टीम ने मंगलवार को राजधानी के मैग्नेटो मॉल में GST बचत उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ग्राहकों और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती कर आमजन को बड़ी राहत दी है। खासकर नवरात्रि जैसे त्योहारों में यह कदम लोगों के लिए खुशी का कारण बना है।
मॉल में मनाया गया उत्सव
बीजेपी की टीम ने मॉल में मौजूद हल्दीराम, रिलायंस रिटेल सहित कई प्रतिष्ठित दुकानों में पहुंचकर ग्राहकों और व्यापारियों से बातचीत की। कार्यक्रम में ग्राहकों को जानकारी दी गई कि अब लगभग 90% घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स दरें कम कर दी गई हैं, जिससे आम घरों का बजट काफी हद तक हल्का हुआ है।
ग्राहकों और दुकानदारों में उत्साह
जीएसटी रिफॉर्म रायपुर संयोजक ललित जैसिंघ ने कहा कि बचत उत्सव से हर वर्ग को फायदा होगा। उन्होंने कहा, “नवरात्रि के मौके पर मोदी सरकार ने बड़ा उपहार दिया है। लगभग सभी जरूरी वस्तुओं पर टैक्स घटाने से हर घर में खुशी की लहर है।” इस मौके पर उपस्थित दुकानदारों ने भी माना कि टैक्स दरों में कमी से बिक्री में इजाफा होगा और उपभोक्ता भी अधिक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी इस बचत उत्सव का भरपूर फायदा उठाएंगे।
भाजपा नेताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, मित्रसेन धीमान, जतिन नचरानी, रितेश वाधवा, तेजकुमार बजाज और धनेश मटलानी शामिल थे। नेताओं ने मॉल में घूम-घूमकर लोगों से संवाद किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
टैक्स सुधार पर जोर
नेताओं का कहना था कि जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से किए गए हैं। त्योहारों के मौसम में इन सुधारों का सीधा असर बाजार पर देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग के उत्साहित होने का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।
नवरात्रि में राहत का तोहफा
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और दुकानदारों ने एक सुर में कहा कि मोदी सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम वाकई जनता को राहत देने वाला है। नवरात्रि जैसे पर्व पर जब बाजारों में रौनक बढ़ जाती है, ऐसे समय पर टैक्स कटौती से घर-घर में खुशी की लहर फैल गई है।
Tags: