MLA किरण सिंहदेव ने जगदलपुर को बड़ी सौगात दी

Update: 2025-12-28 08:42 GMT

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा में तालाब उन्नयन, सह सोलर पंप सहित अन्य विकास काम होंगे। इसके लिए कुल 14 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। 27 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा के MLA किरण सिंहदेव ने भूमिपूजन किया है।

दरअसल, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक में ग्राम मंगनार, कोयनार, कांदानार, जगदलपुर ब्लॉक में ग्राम नागलसर एवं कुम्हली में स्टाॅप डेम सह सोलर पंप व तालाब उन्नयन निमार्ण (जल संसाधन विभाग) से किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है।

इन गांवों में स्टॉप डेम निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा। हमारी सरकार प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क, पानी, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का विकास हो।

Tags:    

Similar News

null