राजस्व कार्यों में देरी पर भड़के विधायक, अधिकारियों को दी सख्त नसीहत

छत्तीसगढ़

Update: 2026-05-09 17:17 GMT

Balrampur बलरामपुरछत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान प्रतापपुर से भाजपा विधायक Shakuntala Singh Porte ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा नाराजगी जताई। मंच से दिए गए उनके बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विधायक ने राजस्व कार्यों में देरी और आम लोगों की परेशानियों को लेकर अफसरों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जनता को परेशान कर काम रोका जाता है और ऐसे में लोग निराश होकर “श्राप देकर” लौटते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़-लिख लेने या अधिकारी बनने से कोई जनता से बड़ा नहीं हो जाता। उनके अनुसार, अधिकारियों के पास भले ही कलम की ताकत हो, लेकिन असली ताकत जनता के हाथ में है। इसलिए योजनाओं का लाभ सही समय पर लोगों तक पहुंचना जरूरी है।
विधायक ने आगे कहा कि जनता का श्राप बड़े से बड़े अहंकार और गुरूर को तोड़ देता है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे अपने पद का उपयोग जनता के हित में करें और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करें। यह बयान 8 मई को वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान दिया गया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
Tags:    

Similar News