विधायक भावना बोहरा ने बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को दी बधाई

छग

Update: 2025-05-08 13:37 GMT
Kawardha. कवर्धा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विधायक भावना बोहरा ने व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक बोहरा ने पांडातराई निवासी जयेंद्र जायसवाल, कुण्डा निवासी प्रिंसी चंद्राकर और मौली चंद्रकार से उनके परिजनों सहित भेंट कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "जब लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प अटूट हो, तब कोई भी शिखर प्राप्त किया जा सकता है।"


उन्होंने यह भी कहा कि यह परीक्षा परिणाम इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों की उड़ान और अथक परिश्रम की पहचान है। इन छात्रों की सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। भावना बोहरा ने इन मेधावी छात्रों को भविष्य के भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अपनी ओर से पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन भी दिया।
Tags:    

Similar News