विधायक भावना बोहरा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सीताफल बेचती बहन से खरीदा फल

छग

Update: 2025-09-10 16:40 GMT
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क किनारे बैठी एक मेहनती बहन से सीताफल खरीदकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। विधायक ने खुद जाकर उस बहन से बातचीत की और उसका सीताफल खरीदा। यह पहल न केवल आर्थिक सहयोग का उदाहरण बनी, बल्कि स्थानीय किसानों और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को सम्मान देने का भी प्रयास है।


विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह सीताफल छत्तीसगढ़ की मिट्टी की पहचान है और इसका नाम माँ सीता से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं। ऐसे स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम न केवल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते हैं, बल्कि अपने क्षेत्र की
संस्कृति
, परंपरा और उत्पादन की पहचान को भी बढ़ावा दे सकते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी विधायक की इस पहल की सराहना की। कई नागरिकों ने कहा कि अगर समाज के प्रभावशाली लोग स्थानीय उत्पादों को अपनाएं तो इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किसानों को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और आत्मनिर्भरता की ओर समाज आगे बढ़ेगा। विधायक भावना बोहरा ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों को खरीदें और उनका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे कदम ही बड़े बदलाव लाते हैं और इससे ग्रामीण
अर्थव्यवस्था
मजबूत होगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों के लिए योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिन्हें अपनाकर महिलाएँ अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकती हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक के साथ मिलकर स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद के साथ हुआ, जिसमें उनके आर्थिक हितों और उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की चर्चा भी की गई।
Tags:    

Similar News