शहीद नकुल सिंह ध्रुव की मूर्ति का MLA अजय चंद्राकर ने किया अनावरण

Update: 2023-03-11 10:53 GMT

कुरुद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सल मोर्चे पर शहीद हुए नकुल सिंह ध्रुव की मूर्ति का विधायक अजय चंद्राकर ने फीता काटकर अनावरण कर उनकी शहादत को नमन किया। इसके साथ ही के ग्राम भैसमुंडी के युवाओं ने शहीद नकुल सिंह ध्रुव को आदर्श माना है।

शनिवार को विधायक चंद्राकर सुबह 11 बजे ग्राम भैसमुंडी पहुंचे और शहीद नकुल सिंह ध्रुव की जयंती अवसर पर उनके परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, संरपच त्रिलोक साहू, गौकरण साहू, पुष्पेंद्र साहू, ओमप्रकाश यादव, दुर्योधन निषाद, पूर्व सरपंच केदार साहू, दुर्गा साहू आदि उपस्थित थे।

गौरतलब है कि, 11 मार्च 2014 को दंतेवाड़ा के टोंगपाल थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ शहीद नकुल सिंह ध्रुव नक्सली मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। बलिदानी की स्मृति को बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत भैंसमुंडी के नकुल सिंह ध्रुव हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने मूर्ति स्थापित किया गया था। समाजजनों ने बताया कि 27 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।


Tags:    

Similar News