लापता हुई नाबालिग लड़की मिली ओडिशा में, युवक गिरफ्तार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2021-10-10 17:45 GMT

रायगढ़ से दो महीने पहले लापता हुई नाबालिग अब ओडिशा से मिली है। बताया गया कि उसे एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था और ओडिशा लेजाकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी को पता लगते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वहीं लड़की को भी छुड़ाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। ये पूरी कार्रवाई घरघोड़ा पुलिस ने की है।

दरअसल, नाबालिग 15 जुलाई 2021 को अपनी सहेलियों के साथ गांव में रथ मेला देखने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी राहुल किसान(24) से हुई। यहीं से राहुल उसे भगा ले गया था। इसके बाद नाबालिग घर ही नहीं लौटी, जिसके चलते उसके घरवालों ने उसका पता लगाना शुरू किया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच घरवालों ने लड़की की सहेलियों से भी बात की तो पता चला कि लड़की ने मेले में राहुल से बात की थी। इसका पता चलते ही परिजन राहुल के गांव चोटीगुड़ा पहुंच गए। लेकिन राहुल भी घर पर नहीं था।
इस पर परिजनों ने मामले की शिकायत घरघोड़ा पुलिस से कर दी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शरू की। वहीं राहुल का भी पता लगाना शुरू किया। इसके बावजूद दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस तरह से काफी दिन बीत रहे थे। आखिरकार पुलिस को कुछ दिन पहले सूचना मिली की राहुल ओडिशा के बृजराजनगर में लड़की को लेकर छिपा हुआ है। फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया और लड़की को छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंपा गया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि राहुल उसे बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। इधर, आरोपी युवक ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
Tags:    

Similar News