प्रेमी नाबालिग नहीं हो पा रहा शादी, प्रेमिका ने की खुदकुशी की कोशिश

छग

Update: 2025-06-04 10:41 GMT

कवर्धा। आज एक युवती अचानक पानी टंकी के ऊपर चढ़ गई. उधर से गुजरने वालों ने जब युवती को टंकी के ऊपर देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम काफी देर तक युवती को नीचे आने के लिए कहती रही, लेकिन युवती का हाईवोलटेज ड्रामा जारी रहा. कुछ देर समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया.

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना के सामने स्थित पानी टंकी की है.युवती एक युवक से बेपनाह मोहब्बत करती है और उससे शादी करना चाहती है. लेकिन युवक की उम्र 21 साल से कम है, इस कारण उसने अभी शादी से इनकार कर दिया. इस बात से नाराज होकर युवती आज टंकी पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी.

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने युवती को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा लिया.

Tags:    

Similar News

null