7 माह की गर्भवती हुई नाबालिग प्रेमिका, तो शादी से मुकरा प्रेमी

छत्तीसगढ़

Update: 2021-10-18 09:14 GMT

DEMO PIC 

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में नाबालिग को शादी को झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद गर्भवती नाबालिग ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित मुकर गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म की श्ािकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वसंत विहार चौक के पास रहने वाले नितेश यादव से उसकी दो साल पहले पहचान हुई। इसके बाद आरोपित युवक उसे घुमाने ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में वह शादी करने का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाते रहा। इससे पीड़ित सात माह की गर्भवती हो गई। उसने स्वजन को इसकी जानकारी देकर युवक को शादी के लिए कहा। इस पर आरोपित युवक मुकर गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इसकी भनक लगने पर आरोपित भागने की फिराक में था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित भागने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। इस पर दयालबंद पुल के पास घेराबंदी कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपित को थाने लेकर आ गई। यहां पूछताछ के बाद पुलिस ने अरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


Tags:    

Similar News