Kanker कांकेर: कांकेर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। कार्रवाई कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से की गई।पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को नाबालिग के पिता ने सिटी कोतवाली कांकेर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान साइबर सेल कांकेर की तकनीकी सहायता से पुलिस को नाबालिग के गुजरात के मोरबी में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम गुजरात पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सेक ग्रेनाइट फैक्ट्री, मोरबी में कार्रवाई कर नाबालिग बालिका और संदेही राधेश्याम अम्बदास वसुनिया (30) को बरामद किया।पुलिस ने नाबालिग के कथन और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में धारा 64(1), 64(2)(उ) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी।

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किए जाने के बाद उसे 29 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय कांकेर में पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपी राधेश्याम अम्बदास वसुनिया मध्यप्रदेश के धार जिले का निवासी है। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने सूचना देने के लिए अपराधिक हेल्पलाइन 
Tags: