धमतरी। मोबाइल शॉप में नाबालिग लड़के ने चोरी किया था, जिसका खुलासा हो गया है। सागर गायकवाड़ पिता स्व. उदय गायकवाड़ उम्र 28 वर्ष साकिन साल्हेवार पारा 22/05/25 को रात्रि करीब 11.00 बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था,जब दुसरे दिन दिनांक 23/05/25 को सुबह 10.00 बजे प्रार्थी अपने दुकान खोलकर अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान इधर उघर बिखरा पडा था और मोबाईल रखने के रेक को देखा उसमे रखा 03 नग स्मार्ट वाच 11 नग वायरलेस ईयर बडस एक नग मल्टी चार्जर एक नग स्पीकर एक नग वाईफाई कैमरा 05 नग किपेड मोबाईल फोन एक नग पुराना एंड्रोइड फोन समेत अन्य समान कीमती लगभग 40000/ रूपये एवं नगदी 3500/ रूपये जुमला 43500/ रूपये को कोई अज्ञात चोर दुकान के टिन सेड को तोडकर दुकान के अंदर घुसकर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध कमांक 126/25 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मामले में एक विधि से संघर्षरत् बालक से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने अपना अपराध स्वीकार करते हुये दिनांक 22.05.25 एवं 23.05.25 के मध्य रात्रि प्रार्थी के दूकान से चोरी की घटना का अंजाम देना स्वीकार किया है एवं चोरी के नगद रकम 3500/- रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया है विधि से संघर्षरत् बालक अपचारी बालक को माननीय किशोर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली धमतरी से निरीक्षक राजेश मरई, सउनि हेमंत ध्रुव, प्रआर. गोपी चन्द्राकर, प्रआर रवि जगने, आरक्षक संजय पति, रघुराज कर्ष, अंशुल राव, रूपेश रजक, खेमलाल यादव का योगदान रहा।